Premium Only Content
भाग -3 रानी अहिल्या बाई साहिबा होल्कर 🇮🇳 भारतीय महिला शक्ति।
भाग -3 रानी अहिल्या बाई साहिबा होल्कर 🇮🇳 भारतीय महिला शक्ति।
❣️❣️शांति और सुरक्षा की स्थापना❣️❣️
शासन की बागडोर जब अहिल्याबाई ने अपने हाथ में ली, राज्य में बड़ी अशांति थी। चोर, डाकू आदि के उपद्रवों से लोग बहुत तंग थे। ऐसी हालत में उन्होंने देखा कि राजा का सबसे पहला कर्त्तव्य उपद्रव करने वालों को काबू में लाकर प्रजा को निर्भयता और शांति प्रदान करना है। उपद्रवों में भीलों का ख़ास हाथ था। उन्होंने दरबार किया और अपने सारे सरदारों और प्रजा का ध्यान इस ओर दिलाते हुए घोषणा की—'जो वीर पुरुष इन उपद्रवी लोगों को काबू में ले आवेगा, उसके साथ मैं अपनी लड़की मुक्ताबाई की शादी कर दूँगी।' इस घोषणा को सुनकर यशवंतराव फणसे नामक एक युवक उठा और उसने बड़ी नम्रता से अहिल्याबाई से कहा कि वह यह काम कर सकता है। महारानी बहुत प्रसन्न हुई। यशवंतराव अपने काम में लग गये और बहुत थोड़े समय में उन्होंने सारे राज्य में शांति की स्थापना कर दी। महारानी ने बड़ी प्रसन्नता और बड़े समारोह के साथ मुक्ताबाई का विवाह यशवंतराव फणसे से कर दिया। इसके बाद अहिल्याबाई का ध्यान शासन के भीतरी सुधारों की तरफ गया। राज्य में शांति और सुरक्षा की स्थापना होते ही व्यापार-व्यवसाय और कला-कौशल की बढ़ोत्तरी होने लगी और लोगों को ज्ञान की उपासना का अवसर भी मिलने लगा। नर्मदा के तीर पर महेश्वरी उनकी राजधानी थी। वहाँ तरह-तरह के कारीगर आने लगे ओर शीघ्र ही वस्त्र-निर्माण का वह एक सुंदर केंद्र बन गया।
राज्य के विस्तार को व्यवस्थित करके उसे तहसीलों और ज़िलों में बाँट दिया गया ओर प्रजा की तथा शासन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसीलों और ज़िलों के केद्र क़ायम करके जहाँ-जहाँ आवश्यकता प्रतीत हुई, न्यायालयों की स्थापना भी कर दी गई। राज्य की सारी पंचायतों के काम को व्यवस्थित किया और न्याय पाने की सीढियाँ बना दी गईं। आख़िरी अपील मंत्री सुनते थे। परंतु यदि उनके फैसले से किसी को संतोष न होता तो महारानी खुद भी अपील सुनती थी।
-
1:34:03
Redacted News
2 hours agoBREAKING! CIA FURIOUS & EMERGENCY WHITE HOUSE MEETING - ISRAELI SPY CAUGHT MEETING WITH AMB HUCKABEE
98.1K98 -
1:22:06
vivafrei
4 hours agoCFIA Goes After a REFUGE? Charlie Kirk Missing Evidence "Uncovered"? Democrats are Epostein Simps!
119K47 -
1:44:33
The Quartering
5 hours agoTrump Calls For Hangings, McDonalds SNAP Controversy, The Demonic Relationship In Wicked & More
134K63 -
21:40
Bitcoin Policy Institute
7 hours agoCongressman Warren Davidson Unveils the “Bitcoin for America Act” | Spotlight Series #1
27.1K -
LIVE
LFA TV
21 hours agoLIVE & BREAKING NEWS! | THURSDAY 11/20/25
1,029 watching -
LIVE
freecastle
8 hours agoTAKE UP YOUR CROSS- Let your eyes LOOK directly FORWARD, and your gaze be STRAIGHT before YOU!
117 watching -
1:25:51
DeVory Darkins
5 hours agoDemocrats caught in corruption scheme as JD Vance issues MAJOR UPDATE
155K75 -
1:48:48
MattMorseTV
6 hours ago $38.36 earned🔴Sedition Charges INBOUND.🔴WH Press Conference.🔴
69K167 -
9:06
Jamesons Travels
22 hours ago $4.46 earnedMilitary Veterans in Congress Tell Troops to Refuse Trump's Orders
31.9K59 -
1:42:47
The Bold Lib
3 hours agoBOLDCHAT: Unemployment | AI | Birth Rates w/ANGELA BELCAMINO
22.3K1