महेन्दर जी की कहानी: सिर्फ 15 दिन में पीलिया आधा हुआ, असाइटिस में आराम

3 months ago
9

45 साल के महेन्दर कुमार जी जब HIIMS पहुंचे, तो उनकी हालत बेहद गंभीर थी। उनका पीलिया का स्तर 14.11 था। पेट में असाइटिस के कारण इतना पानी भर गया था कि पेट बहुत ज्यादा फूला हुआ था। सांस लेना मुश्किल था और चलना-फिरना भी नामुमकिन हो गया था – उन्हें परिजन उठाकर लेकर आए थे।

उनकी किडनी भी कमजोर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उम्मीद छोड़ दी थी। परिवार बेहद परेशान और निराश था।

HIIMS में आने के बाद उनकी गहन जांच की गई और एक विशेष प्राकृतिक चिकित्सा और आहार योजना बनाई गई। यहाँ आधुनिक परीक्षणों के साथ-साथ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का समन्वय किया गया। उन्हें संतुलित आहार, हर्बल सपोर्ट, विशेष जूस थेरेपी और नेचुरोपैथी की प्रक्रिया दी गई, ताकि शरीर के अंगों पर दबाव कम हो और वह खुद को ठीक कर सके।

सिर्फ 15 दिन के इलाज के बाद महेन्दर जी की हालत में चमत्कारी सुधार देखने को मिला। उनका पीलिया लेवल 14.11 से घटकर 7.55 तक आ गया। पेट की सूजन में कमी आई। सांस लेने में जो परेशानी थी, वह काफी कम हो गई। अब वे बिना सहारे के चल पा रहे हैं और चेहरे पर राहत और उम्मीद की मुस्कान लौट आई है।

HIIMS का यह प्रयास यही दिखाता है कि प्राकृतिक चिकित्सा, आहार-संयम और सही देखभाल से गंभीर से गंभीर बीमारियों में भी सुधार संभव है। यह कहानी उन हजारों लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो हार मान चुके हैं – कि प्रकृति की शक्ति के सहारे फिर से जीना सीखा जा सकता है।

Loading comments...