Day 24/60 – क्यों सिर्फ़ 21 मिलियन Bitcoin होंगे? 🔢

3 days ago
8

आपने सुना होगा Bitcoin की supply limited है। कभी भी 21 मिलियन से ज़्यादा Bitcoin नहीं बनेंगे। लेकिन सवाल है: क्यों?

ये फ़ैसला किसी नेता, बैंक या कंपनी का नहीं है :- Bitcoin का नियम उसके code में लिखा हुआ है। हर 10 मिनट में नए transactions का एक block बनता है, और उस block को बनाने वाले miner को कुछ नए Bitcoin मिलते हैं। इसे कहते हैं reward।

लेकिन ये reward हर 4 साल में आधा हो जाता है :-जिसे कहते हैं halving।
2009 में 50 BTC मिलते थे,

2012 में 25,

2016 में 12.5,

2020 में 6.25,

और 2024 में सिर्फ़ 3.125 BTC।

ये process तब तक चलता रहेगा जब तक 2140 के आसपास आख़िरी Bitcoin mine नहीं हो जाता। इस design की वजह से supply धीरे-धीरे 21 मिलियन तक पहुँचती है :-लेकिन कभी उससे ज़्यादा नहीं होती।

सोचिए, जैसे एक पिज़्ज़ा को बार-बार आधा करते रहो। टुकड़े मिलते रहेंगे, लेकिन कभी पूरा ख़त्म नहीं होगा।

यही है Bitcoin का जादू :-गणित के नियमों से तय की गई scarcity।

कल मिलते हैं 👀 2140 के बाद क्या होगा, जब नए Bitcoin बनना बंद हो जाएंगे?

#60DaysOfBTC #btclearning #rumblevideos

Loading comments...